एक लड़का अपने विवाह के लिए एक लड़की से बात करने के लिए एक होटल में उससे मिला ।पहले दोनों इधर-उधर की बातें करते रहे तत्पश्चात लड़की ने लड़के से पूछा_ आपके घर में कितने एंटीक पीस है ?लड़का कुछ समझा नहीं उसने कहा _आप कौन से एंटीक पीस की बात कर रही है? लड़की ने कहा आपके माता-पिता ।लड़के ने कहा वह एंटीक पीस नहीं बल्कि मेरे माता-पिता हैं ।लड़की ने कहा _मैं उनके साथ नहीं रह सकती अगर आपको यह शर्त मंजूर है तभी मैं आपसे विवाह करूंगी ।लड़के ने फौरन उत्तर दिया_मैडम आप किसी अनाथालय के लड़के से विवाह कर लीजिए ।
डा साकेत सहाय
No comments:
Post a Comment