चाचा नेहरू का जन्म दिवस
बच्चों का होता बाल दिवस|
बाल दिवस है उन्हें समर्पित
बाल दिवस खुशियों से गर्वित|
चाचा को बच्चे थे प्यारे
उनकी आंखों के थे तारे |
बच्चों को प्यार दुलार दिया
बच्चों को नव उपहार दिया|
बच्चे होते भविष्य देश के
कई पंथ के विविध वेश के|
भारत मां के सभी ये बच्चे
होते हैं ये मन के सच्चे|
ये भारत के कर्ण धार हैं
भारत मां के शुभ श्रृंगार हैं|
भारत मां के ये सपने हैं
वसुंधरा के ये गहने है|
स्वर्णिम भारत के दृष्टि है
बच्चे विकास की वृष्टि है|
धर्म पथ मजहब ना जाने
बच्चे जाति भेद ना माने|
भारत मां की मुस्कान है ये
विहंगों के मधुर गान है ये|
बच्चे भारत के गौरव हैं
बच्चे भारत के वैभव हैं|
बच्चों का मन कितना सुंदर
उनकी छवि लगती है मनहर|
बाल दिवस शुभ आया है
बच्चों को अतिशय भायाहै|
डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर प्रयागराज
No comments:
Post a Comment