पुणे में विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि कार्यक्रम बड़ी भव्यता से मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहती है इसलिए शक्ति की अवतार मां दुर्गा का यह पर्व हड़पसर क्षेत्र में महिलाओं में महिला सशक्तिकरण का ओज प्रवाहित करने हेतु प्रख्यात साहित्यकार डा ममता जैन जी का विशेष वक्तव्य रखा गया जिसमें डॉ ममता जैन जी ने इन पवित्र दिनों में होने वाली शक्ति पूजा का महत्व बताया। और साथ महिलाओं को सशक्तिकरण के सूत्र दिए। किस तरह से महिलाएं प्रतिभा का उपयोग कर समाज को सशक्त कर सकते हैं उन्होंनेबताया मां दुर्गा ने अपनी पूर्ण शक्ति से महिषासुर का मर्दन किया था वे हमारी प्रेरणा शक्ति है उन्होंने इस अवसर पर संस्था की महिलाओं की प्रशंसा की जो विभिन्न अस्त्र शस्त्रों का संचालन कर आत्म सुरक्षा करना सीखती है।इस विषय पर विशेष चर्चा हुई। शाखा प्रमुख श्रीमती सुरेखा ताई श्रीमती कविता जी, द्वारा पुष्पगुच्छ एवम श्री सूरज घोडगे ( धर्मवीर शंभूराजे प्रतिष्ठान) की ओर से मराठा शान श्री छत्रपति शिवाजी प्रतीक चिन्ह डॉ. ममता जैन जी को भेंट कर सम्मान किया गया।
Featured Post
महावीर तपोभूमि उज्जैन में द्वि-दिवसीय विशिष्ट विद्वत् सम्मेलन संपन्न
उज्जैन 27 नवम्बर 2022। महावीर तपोभूमि उज्जैन में ‘उज्जैन का जैन इतिहास’ विषय पर आचार्यश्री पुष्पदंत सागर जी के प्रखर शिष्य आचार्यश्री प्रज्ञ...

Popular
-
चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज की दीक्षा शताब्दी वर्ष पर विशेष चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर जी महाराज पर तिर्यंचोंकृत...
-
स्मित रेखा औ संधि पत्र 'आंसू से भीगे आंचल पर/ मन का सब कुछ रखना होगा/ तुझको अपनी स्मित रेखा से/ यह संधि पत्र लिखना होगा ' कामायनी ...
-
जाकर ढूंढो उन राहों को, जो हैं अब तक खोई, तू चल बटोही तू चल बटोही, कठिनाई से मत घबराना, पग पग पर बढ़ते ही जाना, तुझको इस नभ को छूना है, चा...
-
एक– देश ग़ुलामी जी रहा, हम पर है परहेज़। निजता सबकी है कहाँ, ख़बर सनसनीख़ेज़।। दो– लाखोँ जनता बूड़ती, नहीं किसी को होश। "त्राहिमाम्" हर ...
-
जहाँ प्यार और श्रद्धा, रब का वही निवास । स्वर्ग वही है भाईयों, वही एक है खास ।। प्यार और श्रद्धा, से जीतें विश्वास । ईमान इसी पर...
No comments:
Post a Comment